पीसीसी पथ निर्माण के दौरान संवेदक के लापरवाही के कारण घरों में प्रवेश कर रहा है नाली का पानी

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर : भवनाथपुर बस्ती के अमावाटोली में नवनिर्मित पीसीसी पथ निर्माण के दौरान संवेदक के लापरवाही के कारण घरों के बगल से बने नाली का निकासी नहीं होने कारण जलजमाव होने लगी है।

शुक्रवार के दोपहर में हुई बारिश से नाली का निकास नही के कारण बरसात का बहने वाली पानी लोगो के घरों में घुस गया। नाली का पानी मिट्टी के घरों में घुसने से लोग परेशान हो रहे है। ग्रामीण नंदू बैठा, दिनेश राम, बालमुकुंद प्रजापति, राजेंद्र बैठा, विजय बैठा आदि लोगो ने बताया कि जब पीसीसी निर्माण के समय ही पथ के किनारे नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन संवेदक द्वारा नाली का निकास नहीं बनाए जाने से प्रतिदिन घरों से निकलने वाली पानी नाली में ही जमी रहती है। इस बार के बारिश में बरसात का पानी नाली से नहीं निकल पा रही है, जिससे बरसात का पानी नाली से होते हुए अगल बगल के घरों में घुसने लगा है। साथ ही लोगो ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार अगर भारी बरसात हुई तो नाली का पानी मिट्टी के घरों में घुसने से घर ध्वस्त भी हो सकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!