परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा में 200 से अधिक लोग शामिल हुए ,वही मौके पर गिरिनाथ सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, क्षेत्र के विकास के लिए किया वादा

Location: Garhwa

गढ़वा: परिवर्तन सह जनसंपर्क यात्रा के तहत आज गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर में एक मिलन सह अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर लगभग 200 लोग मो. रफीक अंसारी के नेतृत्व में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की यात्रा में शामिल हुए और अपना समर्थन व्यक्त किया।

परिवर्तन यात्रा के दौरान उड़सुगी और फरठिया में भी जनसम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गिरिनाथ सिंह ने बालू माफिया और भ्रष्टाचार पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “बालू की जो स्थिति है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे इसे बारूद बना दिया गया हो। किसान जमीन के कागजात के लिए परेशान हैं, लेकिन माफिया इतने हावी हो गए हैं कि लोग त्रस्त हैं।” उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि डीसी और सीओ तक की मिलीभगत से आम जनता का शोषण हो रहा है।

विकास के वादे:
पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने जनता से वादा किया कि अगर उन्हें समर्थन मिलता है, तो क्षेत्र में महाविद्यालय का निर्माण कराया जाएगा और डेंटल कॉलेज की स्थापना होगी। उन्होंने आगे कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य भ्रष्टाचार से लड़ना और क्षेत्र के विकास को गति देना है। उन्होंने सरकार के पिछले पांच साल के कार्यकाल को माफियागिरी का कार्यकाल बताया और कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।

मुख्य अतिथि और प्रतिभागी:
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतनारायण यादव, हाजी मंजर, आसिक अंसारी, रंजन चौबे, रामलखन यादव, रफीक अंसारी, शिवनाथ चौधरी, मोहन राम, मिथलेश पाल, रोहित पाल, रमेश पाल, मनीष पाल, अवध पाल, महेंद्र पाल, प्रभु पाल, अरविंद पाल, मनोज पाल, सुनील पाल, रामपाल, रामप्रवेश पाल, उमाशंकर मिश्रा, इस्लाम अंसारी, अमित कुमार मिश्रा, सूर्यदेव विश्वकर्मा, सुदर्शन विश्वकर्मा, हरीपाल, सतदेव तिवारी, धर्मेंद्र पाल, विराज पाल, मोहन विश्वकर्मा, अजय उरांव, रमेश मोची सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
error: Content is protected !!