ऐतिहासिक होगा महिला सम्मान यात्रा : मंत्री मिथिलेश

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा, पलामू में झामुमो का आयोजित दो दिवसीय महिला सम्मान यात्रा ऐतिहासिक होगा। इस यात्रा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सहित मंत्री बेबी देवी, सांसद जोबा मांझी, राज्यसभा सदस्य महुआ मांझी, विधायक सविता महतो, गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर साहित्य कई अन्य लोग शामिल होंगे।
जानकारी देते हुए मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा एवं पलामू में विभिन्न स्थानों पर आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक महिला सम्मान यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है। बाबा बंशीधर की नगरी श्री बंशीधर नगर से इस यात्रा की शुरुआत की जाएगी।
मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि 23 सितंबर सोमवार को 11: 00 बजे कल्पना सोरेन एवं अन्य सभी का श्री बंशीधर नगर अनुमंडल के मैदान में हेलीकॉप्टर से आगमन होगा। उसके बाद सड़क मार्ग से 11:30 बजे बाबा बंशीधर मंदिर में पूजा अर्चना, 12:00 बजे बाबा बंशीधर मंदिर के समीप स्थित गढ़ में जलपान, उसके बाद वहां से रोड शो करते हुए सभा स्थल गोसाईंबाग के लिए प्रस्थान करेंगी। 12:30 बजे से 3:00 बजे तक गोसाईबाग में सभा होगी। तत्पश्चात 3:30 बजे रमना प्रखंड में स्वागत कार्यक्रम, 4:00 बजे मेराल हाई स्कूल के मैदान में जनसभा तथा रात्रि 7:30 बजे गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। गढ़वा परिषदन में रात्रि विश्राम होगा। 24 सितंबर मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे मां गढ़देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद 11:00 बजे रामासाहू एक्सीलेंस स्कूल के स्टेडियम में जनसभा, दोपहर 12:30 बजे मझिआव में आम सभा, दोपहर 1:30 बजे हैदर नगर में आम सभा, 3:00 बजे छतरपुर में आम सभा, 4:10 बजे नावा मोड़ पर स्वागत, 5:00 बजे शाम को पाटन में आम सभा तथा रात्रि 7:45 बजे मेदिनीनगर दलित छात्रावास में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह महिला सम्मान यात्रा राज्य की राजनीति में मिल का पत्थर साबित होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!