पारा शिक्षकों को अब मुखिया और प्रमुख से नहीं करना पड़ेगा सेवा सत्यापन

रांची : राज्य सरकार ने पारा शिक्षकों( सहायक अध्यापक ) को बड़ी राहत दी है। पारा शिक्षकों को अब सेवा सत्यापन और मानदेय में वृद्धि के लिए मुखिया और प्रमुख से सत्यापन नहीं करना पड़ेगा। राज्य परियोजना शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखकर सरकार द्वारा लिए गए निर्णय की जानकारी दी है, और इसका अनुपालन का निर्देश दिया है। पूर्व की व्यवस्था के अनुसार कक्षा एक से पांच तक के पारा शिक्षकों को सेवा सत्यापन और मानदेय में वृद्धि को लेकर मुखिया से सत्यापन करना पड़ता था। जबकि कक्षा 6 से 8 तक के पारा शिक्षकों को सत्यापन के लिए प्रमुख से अनुमति लेनी होती थी। मुखिया और प्रमुख से सत्यापन कराए जाने के सरकारी आदेश का पारा शिक्षक विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इस व्यवस्था से उन्हें परेशानी होती है मुखिया और प्रमुख दौड़ आते हैं और मनमानी करते हैं। कहीं-कहीं से रिश्वत ले जाने की भी शिकायत मिलती मिल रही थी। पारा शिक्षक इस व्यवस्था को हटाने की मांग कर रहे थे। सरकार ने अब संबंध में फैसला लेते हुए मुखिया और प्रमुख से सत्यापन की बाध्यता समाप्त कर दी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

error: Content is protected !!