जेडीयू ने केसी त्यागी को प्रवक्ता पद से हटाया, राजीव रंजन प्रसाद को मिली जिम्मेदारी

रांची : जनता दल यूनाइटेड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी के पुराने और वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से हटा दिया है। त्यागी की जगह राजीव रंजन प्रसाद को नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व के कहने पर केसी त्यागी ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद राजीव रंजन प्रसाद को जिम्मेदारी दी गई है।

बताया जाता है केसी त्यागी पिछले कुछ महीनो से पार्टी लाइन के खिलाफ लगातार बयान दे रहे थे । सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी और एसटी के आरक्षण में क्रिमिनल लेयर को लेकर दिए गए फैसले पर उनका बयान, इजरायल फिलिस्तीन संघर्ष सहित कई मुद्दों पर केसी त्यागी ने पार्टी लाइन से अलग जाकर बयान दिया था। बयान देने के पहले वह पार्टी नेतृत्व से बात भी नहीं करते थे। इन सब मामलों को पार्टी ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया है। सूत्रों के अनुसार कैसी त्यागी को प्रवक्ता पद से हटाए जाने का फैसला नीतीश कुमार की सहमति से लिया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!