जदयू में वापस लौटे श्याम रजक कहा, राष्ट्रीय जनता दल में जाना बड़ी भूल थी

रांची: बिहार के चर्चित दलित नेता श्याम रजक आज वापस जनता दल यूनाइटेड में लौट आए। पटना में आयोजित एक मिलन समारोह में जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मंत्री विजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित पार्टी के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। ज्ञात हो कि पिछले दिनों श्याम रजक ने राष्ट्रीय जनता दल से इस्तीफा दे दिया था। आज मिलन समारोह में श्याम रजक ने कहा कि उन्होंने जनता दल यूनाइटेड छोड़कर बड़ी भूल की थी। उस समय कई लोगों ने मुझे समझाया था लेकिन मैंने भावना में व आवेश में आकर राष्ट्रीय जनता दल में शामिल होने का फैसला लिया था। मेरा यह फैसला गलत साबित हुआ है। मैं वहां घुटन महसूस कर रहा था। वहां मान सम्मान नहीं था। हमारे साथ राजनीतिक साजिश की जा रही थी मैंने इस साजिश को देर से समझा। नीतीश कुमार के कार्यों से प्रभावित होकर और उनके नेतृत्वक्षमता को देखकर मैंने वापस जदयू में शामिल होने का फैसला लिया। अब मैं यह पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा। जदयू नेताओं ने वापसी के फैसले का स्वागत किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!