पारा शिक्षक संघ की बैठक 5 अगस्त को, बनेगी रणनीति, अभी स्थगित हुआ है आंदोलन

Location: रांची


रांची : पारा शिक्षक( सहायक अध्यापक) संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 5 अगस्त को होगी। बैठक में संघ की विभिन्न मांग और सरकार के रवैए पर चर्चा होगी और निर्णय लिया जाएगा। संघ के पदाधिकारी का कहना है कि शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम के आश्वासन पर अभी आंदोलन स्थगित हुआ है। 5 अगस्त के पहले यदि सरकार ने मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो फिर से आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर पारा शिक्षक सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे।
संघ के पदाधिकारी विनोद तिवारी के अनुसार सरकार पारा शिक्षकों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है वह सिर्फ आश्वासन देती है। समय बितता चला जा रहा है। पारा शिक्षकों के लिए 4 वर्ष पूर्व सेवा शर्त नियमावली तैयार की गई थी लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया।
इधर 5 साल बाद पारा शिक्षक एक बार फिर से आंदोलन के मूड में हैं। शनिवार को हजारों की संख्या में पारा शिक्षक रांची में जमा हुए थे । पारा शिक्षक जब मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे तो उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठी चार्ज किया गया। इससे शिक्षकों में सरकार के प्रति आक्रोश है। रात में शिक्षा मंत्री बैजनाथ राम ने पारा शिक्षकों के साथ बात की। उनकी मांगों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद शिक्षकों ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की । लेकिन अभी आंदोलन सिर्फ स्थगित हुआ है 5 अगस्त को बैठक में सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी और निर्णय लिया जाएगा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पारा शिक्षक सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं। क्योंकि यदि अभी मांगों पर सरकार कार्रवाई नहीं करेगी तो फिर आगे मुश्किल होगा। चुनाव को देखते हुए शायद सरकार मांगों पर सहमत हो जाए। इसीलिए पारा शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
error: Content is protected !!