पलामू में ठेकेदार के घर गोलीबारी

Location: पलामू

पलामू: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित बारोलोटा के हनुमान नगर में रहने वाले ठेकेदार राघवेंद्र सिंह के घर पर आज बदमाशों ने जमकर फायरिंग की। हालांकि इस फायरिंग में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। दहशत फैलाने और ठेकेदार को डराने के उद्देश्य से बदमाशों ने गोलीबारी की। जिस समय गोलीबारी की घटना हुई उसे समय ठेकेदार राघवेंद्र सिंह घर पर नहीं थे। बताया जाता है कि करीब 15 राउंड फायरिंग की गई। एक बाइक पर तीन बदमाश आए थे। बदमाशों ने घर पर देर शाम को फायरिंग की। ठेकेदार के परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से तेरह खाली कारतूस बरामद किया। परिजनों ने पुलिस को शक के आधार पर एक दो लोगों का नाम भी बताया है। बताया है कि ठेकेदारी के विवाद में यह घटना घटी है। राघवेंद्र सिंह पर कुछ लोग एक टेंडर वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे थे। संभावना है कि उन्हें डराने के उद्देश्य बदमाशों ने गोलीबारी की। पुलिस घर एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एकत्रित करने में जुटी है। घटना के बाद से ठेकेदार के परिजन भयभीत हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!