पलामू में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन: स्टार प्रचारकों की फौज के बावजूद मतदाताओं की खामोशी बढ़ा रही प्रत्याशियों की बेचैनी

Location: Garhwa

पलामू प्रमंडल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ सहित अपने प्रमुख स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतारकर पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भवनाथपुर, हुसैनाबाद, छतरपुर, और डाल्टनगंज में आज रैलियां कर भाजपा के लिए माहौल बनाने में जुटे हैं। भाजपा के अन्य प्रमुख प्रचारक, जैसे मोहन यादव और बाबूलाल मरांडी, पलामू प्रमंडल के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में अपने चुनावी सभा के माध्यम से मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं।

आज शाम 4 बजे प्रचार थम जाएगा, और प्रमंडल के नौ सीटों पर इंडिया और एनडीए गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है। वहीं, हुसैनाबाद, गढ़वा, विश्रामपुर, और छतरपुर जैसे क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी, बसपा, और कई निर्दलीय प्रत्याशियों की मजबूत उपस्थिति से मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है।

चुनावी जंग में सभी दलों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों के दम पर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की है, लेकिन ग्राउंड लेवल पर मतदाताओं की खामोशी ने प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। कार्यकर्ताओं को छोड़कर अधिकांश मतदाता अभी भी अपने मन की बात सार्वजनिक करने से हिचकिचा रहे हैं, जिससे प्रत्याशियों के बीच चुनावी तनाव और बढ़ गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!