ब्रेकिंग न्यूज़: चुनावी साजिश या आपसी रंजिश? ओबीसी नेता ब्रह्मदेव प्रसाद के कार्यकर्ता की गाड़ी आग के हवाले, रोड जाम

Location: Manjhiaon

मझिआंव: आगामी चुनाव में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष और निर्दलीय उम्मीदवार ब्रह्मदेव प्रसाद के कार्यकर्ता, केंद्रीय सचिव आनंद विश्वकर्मा की गाड़ी को रविवार देर रात बरडीहा थाना क्षेत्र के कुंनरहे मोड़ पर अज्ञात अपराधियों ने आग के हवाले कर दिया। घटना में गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, हालांकि आनंद विश्वकर्मा किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

इस हमले के विरोध में स्थानीय लोगों और समर्थकों ने बरडीहा मेन रोड को जाम कर दिया। पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर जाम हटाने के प्रयास कर रही है। बरडीहा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला चुनाव के दौरान ओबीसी नेता के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले से जुड़ा होने के कारण संदेह के घेरे में है।

प्रारंभिक तौर पर इस घटना को चुनावी माइलेज लेने का एक षड्यंत्र माना जा रहा है, लेकिन पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!