न्यायालय में न्याय मांगने आनेवाला हर व्यक्ति हमारा अतिथि होता है : राजेश शरण सिंह

Location: Garhwa

गढ़वा :
प्रधान जिला जज राजेश शरण सिंह का झारखंड सरकार विधि विभाग के प्रधान सचिव पर स्थानांतरण पर स्नेह मिलन का आयोजन

गढ़वा : न्यायालय न्याय का मंदिर होता है. यहां न्याय पाने का व्यक्ति का अंतिम दरवाजा होता है. व्यक्ति बड़े विश्वास के साथ न्यायालय में आता है. व्यक्ति के इस विश्वास को बनाये रखने के लिये न्यायालय में ऐसा वातावरण होना चाहिये कि उसे विश्वास हो कि उसे यहां न्याय जरूर मिलेगा. उसको बिना किसी भेदभाव का न्याय मिलेगा. यह बात गढ़वा के निवर्तमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश शरण सिंह ने कही. वे स्थानीय मेलोडी मंडप में सृजन साहित्यिक मंच गढ़वा द्वारा आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में बोल रहे थे. पीडीजे श्री सिंह का गढ़वा व्यवहार न्यायालय से झारखंड सरकार विधि विभाग में प्रधान सचिव के पद पर स्थानांतरण हो जाने के पश्चात उनके सम्मान में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त करते हुये विधि विभाग के प्रधान सचिव ने कहा कि न्यायालय के गेट पर जब व्यक्ति प्रवेश करे, उसे लगे कि उसका विरोधी चाहे कितना ही बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, उसे यहां न्याय जरूर मिलेगा. बशर्ते वह व्यक्ति सही हो. उन्होंने कहा कि न्यायालय में न्याय मांगने जो भी व्यक्ति आता है, वह हमारा अतिथि है. इसलिये उसके साथ वैसा ही व्यवहार होना चाहिये, जैसा एक अतिथि के साथ होता है. हर न्यायालय में ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिये. श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में इसे पूरी तरह से पालन करने का प्रयास किया. इसका परिणाम काफी सकारात्मक मिला. लोगों का न्यायालय पर काफी विश्वास बढ़ा. इस दौरान उन्होंने न्यायालय द्वारा निष्पादित किये गये विभिन्न तरह के मामलों का भी उल्लेख किया. उन्होेंने कहा कि न्यायालय में अब काफी कुछ बदल गया है. एक आवेदन पर अब शिकायत रजिस्टर्ड हो जाता है. जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में झालसा के माध्यम से हर जगह न्यायालय का कर्मी मिलेंगे, जो जरूरत पड़ने पर पीड़ित को मदद करने के लिये पुलिस से भी पहले पहुंच रहे हैं. इसके पूर्व पूर्व पीडीजे का सृजन साहित्यिक मंच की ओर से स्वागत किया गया. सचिव सतीश कुमार मिश्र ने उनके सम्मान में प्रशस्ति पत्र पढ़कर उनके किये गये उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख किया. बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह, पतंजलि योग समिति के प्रदेश सह प्रभारी रासबिहारी तिवारी, अध्यक्ष विनोद पाठक, सेवानिवृत बीसीओ अजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष प्रमाद कुमार, मीडिया प्रभारी दयाशंकर गुप्ता आदि ने अपना उदगार व्यक्त करते हुये पूर्व पीडीजे के कार्यकालों की सराहना की. गीतगार राजकिशोर राय ने विदाई गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश त्रिपाठी ने तथा धन्यवादज्ञापन समाजसेवी डॉ पातंजलि केसरी ने किया. इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार विपुल, वरिष्ठ अधिवक्ता नवीनचंद सिंह, आशीष कुमार दूबे, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नागेंद्र तिवारी, पर्यावरण परिवार के नितिन तिवारी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त, जयपूर्णा शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!