मंत्री ने की शहीद अब्दुल हमीद की प्रतिमा अधिष्ठापन के लिए भूमि पूजन

Location: Garhwa

गढ़वा। भारत पाक युद्ध में देश के दुश्मनों को छक्के छुड़ाने वाले परमीर चक्र विजेता वीर शहीद अब्दुल हमीद की शहर के मझिआंव मोड़ पर भव्य प्रतिमा लगायी जायेगी। अब्दुल हमीद की शहादत दिवस के मौके पर मंगलवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने प्रतिमा अधिष्ठापन के लिए भूमि पूजन किया। मंत्री ने अब्दुल हमीद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा गढ़वा हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। 2019 के बाद गढ़वा पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी काफी कार्य हो रहा है। गढ़वा में भगवान बिरसा मुंडा, महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, जननायक कर्पूरी ठाकुर, अहिल्या बाई होल्कर, वीर बाबा चौहरमल के बाद अब वीर शहीद अब्दुल हमीद की प्रतिमा लगायी जा रही है। इससे सामाजिक कार्यां में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। मंत्री ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमा लगाने से हमें उनके प्रति श्रद्धा के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को उनके बारे में उनके इतिहास एवं उनके कार्यां को जानने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज के जात, पात धर्म के नाम पर बांटते हैं उनके लिए अब्दुल हमीद की शहादत बहुत बड़ा संदेश है। मौके पर मुख्य रूप से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, गढ़वा बीडीओ केएन नारायण, सीओ सफी आलम, झामुमो के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, मदनी खान, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, नीलू खान, जितेंद्र सिन्हा, आशीष अग्रवाल, फिरोज अंसारी, गुप्तेश्वर ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!