नवरात्र के दौरान अजय मेटल की ‘बदलाव यात्रा’ ने पकड़ी रफ्तार, पूजा पंडालों का दौरा और जनसंपर्क अभियान तेज

Location: Garhwa

गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने पिछले 45 दिन दिन भी बदलाव यात्रा जारी रखी है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर जहां पूरे देश में मां दुर्गा के महोत्सव का आयोजन हो रहा है, वहीं झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। नवरात्र के दूसरे दिन मेराल एवं सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और पूजा पंडालों का भ्रमण किया।

सोहबरिया पूजा समिति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अजय मेटल ने लोगों को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने क्षेत्र के विकास और राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि गढ़वा रंका विधानसभा में अब तक केवल 15% लोग ही सत्ता में रहे हैं, जबकि असली विकास अब तक नहीं हुआ है।

अजय मेटल ने वोट की ताकत पर जोर देते हुए कहा कि जनता को जागरूक होना चाहिए और अपनी मताधिकार की शक्ति का सही उपयोग करना चाहिए। उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा सकती है और लोकतंत्र में वोट की ताकत से बदलाव लाया जा सकता है।

इस मौके पर कई अन्य पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामा और अजय मेटल को समर्थन देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ज़िला महासचिव शिवशंकर मेहता, ज़िला उपाध्यक्ष श्यामलाल नंदा पासवान, और कई अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!