मझिआंव में प्रमोद कुमार बने नए सीओ, शंभू राम का विदाई समारोह

Location: Manjhiaon

मझिआंव अंचल के नए अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने शनिवार को अंचल कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व सीओ शंभू राम से प्रभार लिया। इस मौके पर अंचल एवं प्रखंड के सभी कर्मचारियों ने प्रमोद कुमार का बुके, कलम-डायरी और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया, जबकि शंभू राम को बुकें, कलम-डायरी और उपहार देकर विदाई दी गई।
पूर्व सीओ शंभू राम ने अपने विदाई भाषण में कहा कि उन्हें कम समय में अंचल और प्रखंड के कर्मचारियों से भरपूर स्नेह और सहयोग मिला, जिससे उनके कार्यकाल का समय कब बीत गया, इसका अहसास ही नहीं हुआ। शंभू राम का स्थानांतरण पलामू जिला के विश्रामपुर अंचल में हुआ है।
नए सीओ प्रमोद कुमार ने अपने योगदान के बाद कहा कि वे अंचल के सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा रखते हैं, जिससे कार्य में सुगमता रहेगी और सभी कार्य नियमानुसार किए जाएंगे।
इस अवसर पर सीआई धनलाल उरांव, कर्मचारी शैलेश कुमार महतो, संजीव कुमार पांडेय, दिवाकर सिंह, अंचल नाजिर प्रेम शंकर पाठक, प्रधान लिपिक संतोष कुमार दुबे, अंचल अमीन राजाराम मेहता, वीरेंद्र कुमार, परमानंद प्रसाद, शाहिद सहित बड़ी संख्या में अंचल एवं प्रखंड के कर्मचारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!