विधायक भानु प्रताप शाही ने 9 करोड़ की दो सड़क योजनाओं का किया शिलान्यास

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर

विधायक भानु प्रताप शाही ने शनिवार को पंडरिया और अरसली दक्षिणी पंचायत में लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से दो सड़क निर्माण योजनाओं की आधारशिला रखी। पंडरिया में धनीमंडरा मुख्य पथ से कामेश्वर पासवान के घर होते हुए विश्वनाथ बियार के घर तक लगभग 1.75 किमी लंबी सड़क और अरसली दक्षिणी मुख्य पथ से चेरवाडीह, हेसलदाग, अकेलवा होते हुए बैगाडीह देवी मंडप तक 5 किमी लंबी सड़क का शिलान्यास किया गया।

दोनों पंचायतों के बुजुर्गों, रामचंद्र पासवान और रामनाथ साव, के हाथों नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर इन योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि धनीमंडरा गांव आज़ादी के बाद से सड़क विहीन था, और अब गांव के लोगों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु सड़क निर्माण शुरू किया जा रहा है। कुछ रैयती अड़चनों के कारण यह परियोजना रुकी हुई थी, लेकिन जल्द ही सभी बाधाओं को दूर करते हुए इसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनका सपना है कि धनीमंडरा गांव के चारों ओर रिंग रोड का निर्माण हो।

विधायक ने अरसली दक्षिणी के बनखेता, बघमनवा, चेरवाडीह, अकेलवा, बैगाडीह जैसे पांच गांवों को जोड़ने वाली सड़क को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि भवनाथपुर क्षेत्र में हो रहे विकास को विरोधी सहन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि वे हर गांव और टोले को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। भानु प्रताप शाही ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले के विधायक नगरगढ़ के थे, लेकिन उन्होंने धनीमंडरा और बैगाडीह में एक इंच भी सड़क नहीं बनवाई।

सभा के दौरान विधायक ने यह भी घोषणा की कि भाजपा की सरकार बनते ही केंद्र की मोदी सरकार की दीदी योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2100 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आगामी चुनाव भानु की नहीं, बल्कि जनता की लड़ाई है, और हार-जीत जनता तय करेगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनता ने भारी बहुमत से वोट देकर समर्थन का वादा किया।

सभा को भाजपा नेता संजय यादव, विस प्रभारी भगत दयानंद यादव, उमेश बियार, हीरालाल साव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने किया। इस मौके पर भाजपा नेता रवि पाल, प्रदीप यादव, घनश्याम शुक्ल, अरुण गुप्ता, पूर्व बीडीसी अखिलेश उरांव, चंदन ठाकुर, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी उपस्थितथे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!