गढ़वा में खोंहर महोत्सव: प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी की प्रस्तुति, मंत्री करेंगे परशुराम प्रतिमा का अनावरण

Location: Garhwa

गढ़वा प्रखंड के गिजना गांव स्थित प्राचीन बाबा खोंहर नाथ महादेव मंदिर में 8 अक्टूबर को खोंहर महोत्सव का आयोजन होगा। इस महोत्सव का आयोजन झारखंड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर की सुप्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी और अन्य प्रमुख कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

इस अवसर पर गढ़वा के विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में पूजा अर्चना, प्रसाद वितरण, और भंडारा भी आयोजित किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय मानभूम छउ नृत्य कला केंद्र सिल्ली, रांची के कलाकारों द्वारा छउ नृत्य, सुबोध प्रमाणिक एवं टीम रांची द्वारा पाईका नृत्य, और सुखराम पाहन एवं टीम खूंटी द्वारा मुंडारी लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।

मंत्री श्री ठाकुर ने जानकारी दी कि बाबा खोंहर नाथ महादेव मंदिर को झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग की सूची में शामिल किया गया है, और यह महोत्सव जल्द ही राजकीय महोत्सव का दर्जा प्राप्त करेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!