नामधारी महाविद्यालय में सफाई अभियान का आयोजन

Location: Garhwa

गढ़वा: श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय गढ़वा में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर की सफाई के साथ-साथ प्लास्टिक उन्मूलन और स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता फैलाई गई। ज्ञात हो कि भारत सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य संस्थानों से लेकर समुदायिक स्थलों की सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना है। स्वच्छता को सेवा का एक महत्वपूर्ण रूप मानते हुए, यह बताया जा रहा है कि समाज को स्वच्छ रखकर भी हम समाज की सेवा कर सकते हैं।

महाविद्यालय परिसर में इस अभियान के तहत सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया और आगामी दिनों में अन्य कार्यक्रमों की योजना भी बनाई गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार पाठक ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी भास्कर कुमार और डॉ. पुष्पा कुमारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. भव्य प्रकाश पांडे, डॉ. मनोज कुमार पाठक, डॉ. सरफुद्दीन शेख, डॉ. जगदीश्वर पांडे, डॉ. परमेश्वर साहू, डॉ. विनीता दीक्षित, कुंदन कुमार, अनल किशोर मिंज, अंजलि अर्चना खलखो, डॉ. ज्योति, ललिता, बिनोद आगस्टिन, शैलेश, चंदन सुमन, और अन्य शिक्षक उपस्थित थे। स्वयंसेवकों में श्वेता पाठक, खुशी, अंजलि, रिया, कशिश, सुरुचि, सजदा, दीपशिखा, आकांक्षा, कुश कुमार सहित कई अन्य शामिल थे।



आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!