मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गढ़वा आगमन: महागठबंधन के नामांकन समारोह में होगी शक्ति का प्रदर्शन

Location: Garhwa

गढ़वा : प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को गढ़वा पहुंचेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में होने वाले नामांकन प्रक्रिया में वे गढ़वा एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी की नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम निर्धारित हो गया है। गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा के नामांकन कार्य में मुख्यमंत्री भाग लेंगे। साथ ही नामांकन सभा को भी संबोधित करेंगे।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 अक्टूबर को 12:30 बजे गोसाईंबाग मैदान स्थित हेलीपैड श्री बंशीधर नगर पहुंचेंगे। वहां आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात पश्चात 1:30 बजे गोसाईंबाग मैदान स्थित हेलीपैड से गढ़वा के लिए प्रस्थान करेंगे। 1:50 बजे बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क कल्याणपुर गढ़वा में आगमन होगा। यहां से 2:00 बजे गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में पहुंचकर मंत्री श्री ठाकुर के नामांकन प्रक्रिया में शामिल होंगे। तत्पश्चात 2:30 बजे अनुमंडल कार्यालय से निकलकर 2:35 बजे गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां आयोजित नामांकन सभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। उसके बाद 4:00 बजे रांची के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि उनके नामांकन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित महागठबंधन के कई नेता शामिल होंगे। नामांकन कार्यक्रम में महागठबंधन के कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित आमजनों का महाजुटान होगा। विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा, रंका, मेराल, चिनियां, रमकंडा व डंडा सभी प्रखंडों के प्रत्येक गांव से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व क्षेत्र की जनता शामिल होंगे। सभी लोग रामासाहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम में एकत्रित होंगे। वहां से मंझिआव मोड़, मेन रोड, रंका मोड़ होते हुए रैली टाउन हॉल के मैदान में पहुंचेगी। ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!