महागठबंधन की वापसी की तैयारी: गढ़वा में 500 से अधिक लोग झामुमो में शामिल”

Location: Garhwa

गढ़वा: आगामी विधानसभा चुनाव में गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थन में गढ़वा विधानसभा के विभिन्न प्रखंडों से 500 से अधिक लोग भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो गए हैं। रविवार को मंत्री श्री ठाकुर के आवास पर पहुंचकर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री ने सभी को माला पहनाकर और पार्टी का पट्टा देकर उनका स्वागत किया।

मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जिस जोश और उत्साह के साथ लोग प्रतिदिन झामुमो में शामिल हो रहे हैं, उससे निश्चित रूप से राज्य में झामुमो के नेतृत्व में पुनः महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में गढ़वा सहित पूरे राज्य की जनता विकास विरोधी और जनता का हक लूटने वालों को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह से जागरूक है और सभी को पता है कि गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों को रोकने के लिए विकास विरोधियों ने हर कदम पर बाधा डाली है। साथ ही, पूर्व में जनता ने जिन-जिन लोगों को भरपूर मौका दिया, वे काम करने के बजाय मसखरी करने और चिकनी चुपड़ी बातें करके जनता को उलझा कर खुद मालामाल होते रहे। ऐसे लोगों को जनता अब सबक सिखाने को तैयार है।

पार्टी में शामिल होने वालों में गढ़वा, मेराल, रंका आदि प्रखंडों के चेचरिया पंचायत के ग्राम खोलरा से श्यामलाल चौधरी, संजय राम, आजाद अंसारी, उमेश सिंह, राजा सिंह, अशोक सिंह, धनुकी चौधरी, कुतुबुद्दीन अंसारी, लल्लू चौधरी, मोती चौधरी, किशुनधारी चौधरी, पिपरा पंचायत से गुड्डु राम, इकबाल खान, रंका कला के उप मुखिया रंजीता सोनी, उमेश प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, सोनु कुमार, शहादत खान, टनु चंद्रवंशी, धरमु पांडेय, अवधेश यादव, रविंद्र सिंह, और सोनदाग पंचायत से डॉ. रमेश कुमार रवि, मनोज प्रजापति, डॉ. राम नरेश सिंह, डॉ. विजय राम, डॉ. गणेश राम, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. उमाशंकर ठाकुर, रानी देवी, संगीता देवी, संगबरिया पंचायत के ग्राम रजहारा से योगेश्वर सिंह, सोनु चंद्रवंशी, कमलावती देवी, सुशीला देवी, और करूआकला पंचायत के पतरिया से निसरत बीबी, सलीफा बीबी, समसुन बीबी शामिल हैं। गढ़वा के टंडवा मुहल्ला टांडी से भी कई महिलाओं सहित 500 से अधिक लोग पार्टी में शामिल हुए।

मौके पर मुख्य रूप से जिप अध्यक्ष शांति देवी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी, अराधना सिंह, रेखा पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!