भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह की हुंकार: 15 सालों का हिसाब मांगा

Location: Garhwa



पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में गढ़वा आवास पर मिलन सह अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में पूर्व मंत्री ने कहा कि विधानसभा में भ्रष्टाचार चरम पर है। आज कोई भी काम करने के लिए कमीशन देना पड़ता है। चाहे आवास हो, कुआं हो या कोई और सरकारी योजना, सभी में घूस देना पड़ रहा है। जनता त्रस्त है और विधायक मस्त हैं। पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक ने पिछले 15 सालों में विधानसभा को खोखला बना दिया। पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में केवल लूटपाट की और झूठे चेक स्लीप बांटने का काम किया, जबकि वर्तमान विधायक उनसे भी एक कदम आगे निकल गए। एक ही सड़क को बार-बार बनवाकर कमीशन लिया जा रहा है, और झूठे विकास का ढिंढोरा पीटते फिर रहे हैं।
पूर्व मंत्री के नेतृत्व में आज गढ़वा स्थित आवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो एवं भाजपा छोड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए।
अंत में पूर्व मंत्री ने कहा, “आप सभी नौजवान साथियों का स्वागत है। आपकी ताकत ही हमारी ताकत है। मैं पिछले 15 सालों से विधायक नहीं हूं, फिर भी आप सभी का इतना प्यार और स्नेह मैं जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा।”
शामिल होने वालों में नंदलाल रजक, आलोक कुमार, पंकज कुमार, श्यामू कुमार रजक, दयानंद रजक, शुभम कुमार, आनंद रजक, अंकित कुमार गुप्ता, सलाउद्दीन खान, मंजर अंसारी, उमेश मेहता, महेश मेहता, अजय मेहता, गोरख प्रजापति, सुशीला देवी, मंजू देवी, ज्योति देवी, सुषमा देवी, रमिला देवी, बृजमोहन राम शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!