मंईया सम्मान योजना पर झामुमो सरकार को भाजपा की चेतावनी, सड़क से सदन तक आंदोलन की तैयारी

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “मंईया सम्मान योजना” के नाम पर महिलाओं को ठगा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में 1000 रुपये देकर महिलाओं से वोट लिए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद लाभार्थियों को योग्य-अयोग्य का बहाना बनाकर भ्रमित किया जा रहा है।

चौबे ने कहा कि झामुमो ने जनता को हर बार झूठे वादों से ठगा है। 2019 में पांच लाख नौकरियां और बेरोजगारी भत्ता का वादा किया, और अब 2024 के चुनाव में महिलाओं को 2500 रुपये भत्ता और 450 रुपये में गैस सिलेंडर का सपना दिखा रही है। लेकिन योजना के नाम पर अब सिर्फ “नाटक” हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार दूसरे विभागों से फंड वापस मंगाकर उन्हें ठप कर रही है और पहले दी गई राशि की वापसी का दबाव बनाकर महिलाओं का अपमान कर रही है

रितेश चौबे ने कहा कि भाजपा ने केंद्र और राज्य स्तर पर महिलाओं के लिए ठोस कदम उठाए हैं। केंद्र सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण दिया और पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने झारखंड में 1 रुपये में 50 लाख तक की संपत्ति रजिस्ट्री जैसी योजनाएं चलाईं, जिससे महिलाओं को सशक्त बनाया गया।

चौबे ने चेतावनी दी कि झामुमो सरकार बिना शर्त 2500 रुपये भत्ता और 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की योजना लागू करे, अन्यथा भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता नवीन जायसवाल, अविनाश पासवान, लक्ष्मीकांत पांडे और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!