प्रेम का धोखा: गर्भवती शारदा न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

गढ़वा जिला के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर की रहने वाली शारदा चौधरी गर्भवती अवस्था में न्याय की तलाश में दर-दर भटक रही हैं। शारदा ने अपने परिवार को छोड़कर प्रेमी हिमांशु सिंह पर विश्वास करते हुए शादी की, लेकिन आज वह अकेली और बेसहारा हैं

कुछ साल पहले शारदा और हिमांशु के बीच प्रेम हुआ। दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली, लेकिन परिवारों की नाराजगी के कारण दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मामला कोर्ट तक पहुंचा। विवाद के चलते दोनों जेल भी गए, लेकिन समझौते के बाद बाहर आए

हिमांशु के परिवार ने शारदा को अपनाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों गढ़वा शहर में किराए के मकान में रहने लगे। कुछ समय बाद हिमांशु ने शारदा को छोड़ दिया और अपने घर लौट गया। इस दौरान शारदा गर्भवती हो गई और अब उनके पास सहारा लेने के लिए न पति है, न परिवार

शारदा फिलहाल अपने पड़ोसियों के सहारे जीवित हैं। उनके अनुसार, हिमांशु फोन तक नहीं उठाता और हर बार कॉल को ब्लॉक कर देता है।

शारदा ने कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली से संपर्क किया। माली ने शारदा को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए उनके खाने-पीने, दवा और डिलीवरी का खर्च उठाने का आश्वासन दिया

विकास माली ने कहा, “हम हिमांशु से बात कर समस्या सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी प्राथमिकता है कि दोनों का घर बस जाए और शारदा को न्याय मिले।”

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!