महिला ने कांडी के थाना प्रभारी के विरुद्ध न्यायालय में दायर किया परिवाद पत्र

कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के खिलाफ एक सप्ताह में दो अलग-अलग परिवाद दर्ज

गढ़वा: कांडी थाना अंतर्गत लमारी गांव की निवासी सुनीता देवी, पत्नी कमलेश प्रजापति ने गढ़वा व्यवहार न्यायालय में न्यायिक दंडाधिकारी वीणा कुमारी की अदालत में थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम के खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया है। 29 अक्टूबर 2024 को दाखिल इस परिवाद (संख्या 1305/2024) में उन्होंने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के अनुसार, थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम 27 अक्टूबर को दिन में 12 बजे पुलिस बल के साथ उनके घर आए और परिवादिनी तथा उनके भसूर शंभू प्रजापति को गाली-गलौज करते हुए जमीन को गांव के ओम प्रकाश प्रजापति के लिए छोड़ने का दबाव बनाने लगे। महिला और उनके भसूर द्वारा मना करने पर थाना प्रभारी ने शंभू प्रजापति के साथ मारपीट की। इस दौरान सुनीता देवी के गोद से उनके दूधमुंहे बच्चे को जबरन छीनकर किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया और पीड़िता के ब्लाउज में रखा मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद बिना किसी महिला पुलिस की उपस्थिति में उन्हें जीप में बिठाकर कांडी थाना ले जाया गया, जहां उन्हें एक अलग कमरे में बंद कर दिया गया। रात के 12 बजे उन्हें छोड़ा गया, परंतु उनका मोबाइल अब भी थाना में ही रखा हुआ है।

गौरतलब है कि 28 अक्टूबर 2024 को एक दुष्कर्म पीड़िता ने भी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम और एसआई शंभू कुमार राय के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर किया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पांच महीने पहले न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानतीय वारंट के बावजूद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं की गई, और सुलह न करने पर पीड़िता को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!