मधुमक्खियों के हमले से दो कर्मचारी घायल, भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

Location: Garhwa

भवनाथपुर, केतार प्रखंड – सोमवार को पचाडूमर में एलएनटी कंपनी द्वारा बनवाई जा रही पानी टंकी में लगे मधुमक्खियों के छत्ते ने अचानक हमला कर दिया, जिससे कंपनी के दो कर्मचारी, कमलेश कुमार वर्मा और मनी साह घायल हो गए। काफी प्रयास के बाद दोनों को मधुमक्खियों के झुंड से बचाया गया और तत्काल भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक शैलेंद्र कुमार ने उनका उपचार किया।

एलएनटी कंपनी के प्रबंधक आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि पचाडूमर में पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा था और उसी टंकी में मधुमक्खियों का छत्ता बना हुआ था। अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसमें गार्ड मनी साह और कमलेश कुमार वर्मा घायल हो गए। दोनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है और अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!