केन्द्रीय मंत्रियों ने किया परिवर्तन यात्रा रथ का शुभारंभ, भाजपा ने राज्य में बदलाव का किया आह्वान

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को गोसाईबाग स्थित सभा स्थल से भाजपा की परिवर्तन यात्रा रथ को झंडा दिखाकर रवाना किया। यह रथ पलामू प्रमंडल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर राज्य सरकार की कमियों को उजागर करेगा और जनता को भाजपा के पक्ष में जागरूक करेगा, ताकि राज्यहित में भाजपा की सरकार बनाई जा सके।
रथ रवाना करने के बाद झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर पासवान, गढ़वा जिला भाजपा अध्यक्ष ठाकुर महतो और स्थानीय नेताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद रथ को श्री बंशीधर नगर से गढ़वा की ओर भेजा गया।


रामना और गढ़वा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गढ़वा में चिरोंधिया मोड़ पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि राज्य की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है और सरकार ने चुनावी वादे पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि हेमंत सोरेन सरकार को हटाकर भाजपा की डबल इंजन सरकार को मौका दें, जो विकास और सुरक्षा के लिए काम करेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!