कांडी-प्रखण्ड में पिछले 20 घण्टे से हो रही लगातार वारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, फसल बर्बाद

Location: Garhwa

कांडी-प्रखण्ड क्षेत्र में पिछले 20 घण्टे से हो रही लगातार वारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।लोग घरों में दुबके हुए हैं।कोयल व पंडी नदी में बाढ़ आ गयी है।सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर पंडी नदी उफान पर है।

नदी में बने पुल को छूती हुई बाढ़ का पानी बह रहा है।साथ ही भगवती मंदिर के गर्भ गृह में भी चार फीट पानी भरा हुआ है।मंदिर के पुजारी आदित्य पाठक ने बताया कि सुबह की पूजा ऊपर से ही किया गया है।अगर शाम तक बाढ़ की पानी से पूल भर जाता है तो मंदिर में संध्या आरती करने में परेशानी होगी।पंडी नदी में आई बाढ़ का पानी हेंठार क्षेत्र के खेतों में भी फैल गया है।उधर कोयल नदी में भी बाढ़ की स्थिति उतपन्न हो गयी है।कोयल नदी के दोनों किनारों तक पानी भर गया है।खरौंधा पंचायत के गांव जयनगरा के खेतों में लगी व्यवसायिक फसल हल्दी बाढ़ के पानी में डूब गया है।पीड़ित ने बताया कि नीलगाय व सुअर द्वारा दूसरे फसल बर्बाद किए जाने के कारण अब हमलोग हल्दी की खेती करते हैं।किसान दिलीप मेहता ,संजय मेहता,रंजन मेहता,बिगन मेहता,सुमंत मेहता,गुप्तेश्वर मेहता ,जय कुमार ने बताया कि हम सभी अपने एक एक एकड़ खेतों में हल्दी का फसल लगाया हूं।लेकिन आज कोयल नदी में आई बाढ़ में सारा फसल डूब कर बर्बाद हो गया है।लाखों रुपये के फसल बर्बाद होने का अनुमान है।सोन नदी की स्थिति अभी ठीक ठाक है।सोन नदी में बाढ़ की स्थिति नही है अभी यह नदी खाली है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!