मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना के प्रचार-प्रसार हेतु समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

Location: Garhwa


योजना के तहत 21 से 50 साल की युवतियों व महिलाओं को मिलेगा योजनाओं का लाभ

◆ जिले के सभी पंचायतों/वार्डों में 03 अगस्त से 10 अगस्त तक हो रहा विशेष शिविर का आयोजन।

उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा द्वारा आज समाहरणालय परिसर गढवा से “झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना” के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त समेत मुख्य रूप से जिला जन संपर्क पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी “झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना” के तहत राज्य के सभी युवतियों व महिलाओं, जिनकी उम्र 21 से 50 वर्ष की आयु की हों एवं राशनकार्ड, मतदाता पहचान पत्र व आधार कार्ड में नाम दर्ज हो, साथ ही बैंक खाता संख्या समेत योजना के तहत अन्य योग्यता रखती हों, योजना का लाभ ले सकेंगे। इसी के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को उक्त योजना के लाभ से आच्छादित करने के उद्देश्य से जिले के सभी पंचायतों व शहरी क्षेत्रों के विभिन्न वार्डों में विशेष शिविर का आयोजन किये जाने संबंधी व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से आमजनों को अवगत कराने हेतु जागरूकता रथ को चलाया जा रहा है, ताकि जिले के शत-प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल
error: Content is protected !!