झामुमो नेता ताहिर अंसारी की माता का निधन, पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय समिति सदस्य ताहिर अंसारी की 82 वर्षीय माता रसीदन बीबी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थीं और अपने पैतृक आवास, रमना प्रखंड के बूलका गांव में सुबह लगभग 6:30 बजे अंतिम सांस ली।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रसीदन बीबी को बूलका गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन की खबर से झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

झामुमो सगमा प्रखंड कमिटी द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष जय गोपाल यादव, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष रियाज अंसारी, देवचंद यादव, हरिदास यादव, पूर्व मुखिया इशहाक अंसारी, गुलाम नबी, रामेश्वर यादव, अफजल अंसारी और योगेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

झामुमो नेताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!