झामुमो छोड़ एक सौ से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Location: Garhwa

जनता के सहयोग से गढ़वा को गुलामी की मानसिकता से आजाद कराऊंगा : सत्येंद्रनाथ



गढ़वा रविवार को सदर प्रखंड के कल्याणपुर गांव में भाजपा के पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के समक्ष झामुमो के एक सौ से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पूर्व विधायक ने माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि गढ़वा सहित झारखंड की जनता हेमंत सोरेन सरकार की शासन से तंग आ चुकी हैं। जनता चुनाव का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा की स्थानीय विधायक सह मंत्री गढ़वा को अपना जागीर समझ लिए है। मंत्री ने अपने शासन काल के दौरान यहां के लोग खुद को गुलामी की मानसिकता में जीने को विवश है। वह जनता के सहयोग से यहां के लोगों को गुलामी की मानसिकता से आजादी दिलाएंगे। उन्होंने कहा की मंत्री और झामुमो कार्यकर्ताओं के गुंडागर्दी के कारण लोग गलत का विरोध करने की हिम्मत नही जुटा पा रहे है। मंत्री के कार्यकाल के दौरान सैकड़ों निर्दोष लोगों पर फर्जी केस कराकर जेल भेजा गया है। मंत्री गढ़वा को पूरी तरह अपराधीकरण की ओर धकेल दिए है। उन्होंने कहा की स्थानीय लोग इस भ्रष्ट शासन से पूरी तरह परेशान हो चुके है। जनता अब चुनाव का इंतजार कर रही हैं। पार्टी में शामिल होने वालों में इस्तेखार अंसारी, सतार अंसारी, सुलेमान अंसारी, अमरेज अंसारी, समसाद अंसारी, असलम अंसारी,सलामत अंसारी, अख्तर अंसारी, मुस्तफा अंसारी,मुख्तार अंसारी, अफजल अंसारी, जबार अंसारी, नौसाद अंसारी, अफरोज खान, एकरार अंसारी, इमरान अंसारी, इसराफिल अंसारी, नुस्लाह अंसारी, सदाम अंसारी, रहीश अंसारी, कुदुस अंसारी सहित एक सौ से अधिक लोगों का नाम शामिल हैं। मौके पर कल्याणपुर पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद चंद्रवंशी, चंद्रवंशी सेना के राष्टीय अध्यक्ष सन्नी चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!