गढ़वा जिला भाजपा की बैठक में 23 अगस्त को रांची में आयोजित युवा आक्रोश मार्च की तैयारी पर हुआ मंथन

Location: Garhwa

भाजपा गढ़वा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष की बैठक जिला कार्यालय में हुई। बैठक में आगामी 23 अगस्त को युवा आक्रोश मार्च कार्यक्रम एवं 21अगस्त को होने वाले जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस सहित अन्य कई कार्यक्रम को लेकर चर्चा किया गया। सभी कार्यक्रम से पहले दिवाल लेखन स्टिकर लगाकर पर्चा वितरण सहित अन्य कई कार्य किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड में युवाओ का आक्रोश झामुमो सरकार के खिलाफ तेजी से बढ़ा है आगामी 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली निकाल कर रांची में भ्रष्ट मुख्यमंत्री का आवास घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धोखेबाज हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवा तैयार है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी ने कहा कि भ्रष्ट झामुमो सरकार ने युवाओं को रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर धोखा देने का काम किया है। लेकिन झारखंड का युवा अब बर्दाश्त नहीं करेगा। आनेवाले समय में भ्रष्ट झामुमो सरकार के मंत्री विधायक को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहें।बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता चंद्रमणि धर दुबे राजीव राज तिवारी उमेन्द्र यादव रितेश चौबे मधुलता कुमारी ओमप्रकाश गुप्ता बबलु पटवा चंदन जायसवाल विनोद जायसवाल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता देवी शुभम गुप्ता अभिषेक कश्यप परीक्षित तिवारी बजरंग प्रसाद राजकुमार विश्वकर्मा ओमप्रकाश दास जितेन्द्र चंद्रवंशी बलराम यादव कुमार कनिष्क रुपु महतो मनोज जायसवाल राजेश्वर ठाकुर शशि रंजन दुबे बलजीत सोनी संध्याकर विश्वकर्मा दिलीप यादव नंदु चौधरी जय प्रकाश यादव विकास पाण्डेय शिवलाल सिंह मौके पर चंद्रमणि धर दुबे लखन चौधरी विकास तिवारी ओमप्रकाश पासवान सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!