अनुकंपा समिति की बैठक में सात आवेदकों के नियुक्ति का निर्णय

Location: Garhwa


19 कर्मियों की हुई सेवा संपुष्टि, 17 कर्मियों को एमएसीपी का लाभ, 31 निम्नवर्गीय लिपिकों को उच्चवर्गीय लिपिक के पद पर मिली प्रोन्नति


उपायुक्त-सह- जिला दण्डाधिकारी श्री शेखर जमुआर की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला अनुकंपा समिति, जिला स्थापना समिति, जिला स्क्रीनिंग समिति तथा जिला प्रोन्नति समिति की
बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अनुकंपा समिति में अनुकंपा पर नियुक्ति सहित विभिन्न सेवा संवर्ग के कर्मियों की सेवा संपुष्टि, एमएसीपी का लाभ प्रदान करने तथा उच्चवर्गीय लिपिक के पदों पर प्रोन्नति देने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में अनुकंपा पर नियुक्ति हेतु प्राप्त 9 आवेदनों/प्रस्तावों में से 7 आवेदकों को अनुकंपा पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। वहीं दो आवेदनों में कुछ दस्तावेज अप्राप्त होने के कारण नियुक्ति संबंधी निर्णय नहीं लिया जा सका। वहीं 19 कर्मियों की सेवा संपुष्टि की गई। 17 कर्मियों को एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया तथा 31 निम्नवर्गीय लिपिकों को उच्चवर्गीय लिपिक के पद पर प्रोन्नति दी गई। 

19 कर्मियों में लिपिक संवर्ग के 7 कर्मियों की सेवा संपुष्टि की गई। वहीं 6 राजस्व उप निरीक्षक तथा 6 अनुसेवक संवर्ग के कर्मियों की सेवा संपुष्टि की गई।  इसके साथ ही राजस्व उप निरीक्षक संवर्ग के 3 कर्मियों, अमीन संवर्ग के एक, अनुसेवक संवर्ग के 12 तथा चालक संवर्ग के एक कर्मी को एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया। इसके अलावा 31 निम्नवर्गीय लिपिकों को उच्च वर्गीय लिपिक के पद पर प्रोन्नति दी गई। 

बैठक में उपायुक्त श्री शेखर जमुआर के निर्देश पर समिति के सदस्यों ने एक-एक कर सभी आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता और एनओसी सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर नियुक्ति के लिये आवश्यक व उचित कार्रवाई करते हुए समिति द्वारा नियुक्ति संबंधी निर्णय लिया गया। इसके अलावा सेवा संपुष्टि में सेवा में नियुक्ति की तिथि, कुल सेवा अवधि सहित अन्य विवरणी का अवलोकन कर सेवा संपुष्टि का निर्णय लिया गया। वहीं शैक्षणिक योग्यता, सेवा नियुक्ति की तिथि, सेवा संपुष्टि की तिथि, सेवा अवधि आदि विवरणी का अवलोकन कर एमएसीपी का लाभ प्रदान किया गया। 

बैठक में उपायुक्त के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी एसडीओ,स्थापना उप समाहर्ता, कल्याण पदाधिकारी, कोषागार पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!