मुख्यमंत्री के 19 सितंवर के पेशका हाई स्कुल के मैदान में प्रस्तावित दौरे को ले उपायुक्त ने अधिकारियों को दिया निर्देश

Location: Garhwa



19 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री,झारखण्ड सरकार, हेमंत सोरेन के प्रस्तावित गढ़वा दौरे को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर ने गुरुवार को समाहरणालय के सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पदाधिकारी को अलग-अलग टास्क सौंपा साथ ही सभी के साथ कार्यक्रम के दौरान समुचित व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारी को फूल प्रूफ करने को लेकर संबंधितों को निर्देश दिये। 
उक्त तिथि को सभी विभागों के अपने-अपने स्टॉल भी लगाया जाना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जाएगा। साथ ही लाभुकों के बीच विभिन्न विभागों से परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा।

बताते चले कि मुख्यमंत्री 19 सितंबर को मेराल प्रखंड के पेशका हाई स्कूल मैदान(पंचायत-दुलदुलवा), गढ़वा में गढ़वा तथा लातेहार जिला अंतर्गत “आपकी-योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गढ़वा तथा लातेहार के लाभुक भाग लेंगे। बड़ी संख्या में आ रहे लाभुकों के बैठने की व्यवस्था,उनके परिवहन की व्यवस्था, खाने-पीने, स्टेज की व्यवस्था आदि की व्यवस्था को लेकर उन्होंने कई पदाधिकारी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका
error: Content is protected !!