जब से बनी है महागठबंधन की सरकार, पूरे झारखंड में दिख रहा है विकास : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के गढ़वा एवं चिनियां प्रखंड में लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत से तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 13 करोड़ 55 लाख 24 हजार 900 रुपए की लागत से गढ़वा प्रखंड में दो तथा चिनियां प्रखंड में एक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके के तहत गढ़वा प्रखंड में गढ़वा-मझिआंव पीडब्ल्यूडी पथ जोबरईया से घुटघोड़ी शिव मंदिर नगमा सीमा होते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोबरईया तक सात करोड़ 22 लाख 63 हजार 700 रुपए की लागत से 6.15 किलोमीटर सड़क, चिरौंजिया हरिजन टोला से हनुमान मंदिर होते हुए पंचायत भवन तक एक करोड़ रुपए की लागत से 1.05 किलोमीटर तथा चिनियां प्रखंड में चिनियां पीडब्ल्यूडी पथ जमुनियांटांड़ मोड़ से उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिशन स्कूल तक पांच करोड़ 32 लाख 65 हजार 300 रुपए की लागत से 3.39 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है तब से पूरे राज्य में विकास दिख रहा है। सरकार गठन के बाद काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है। हर क्षेत्र में विकास की गाड़ी काफी तेजी से दौड़ रही है। साढ़े चार वर्ष पूर्व सबसे पिछड़े जिलों में शुमार गढ़वा का पूरी तरह से कायाकल्प हो गया है। संपूर्ण गढ़वा में सारी मूल सुविधाओं के साथ-साथ सामाजिक एवं अन्य क्षेत्रों में भी काफी बेहतर कार्य हुआ है। मंत्री ने कहा कि जब वे कोई संवैधानिक पद पर नहीं थे तब गढ़वा की स्थिति को देखकर उन्हें काफी कष्ट होता था। यहां की स्थिति को कैसे बदला जाए वे हमेशा सोचते थे। गढ़वा की जनता ने दो बार नकारने के बाद उन्हें काफी जांच परख कर सेवा करने का मौका दिया। तब से हर रोज गढ़वा की स्थिति में सुधार लाने का नया कार्य कर रहे हैं। अब साढ़े चार वर्षों में गढ़वा की तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। पहले गढ़वा के किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए लोगों को काफी सोचना पड़ता था। परंतु अब शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक आसानी से जाया जा सकता है। सभी क्षेत्रों में सुगम आवागमन के लिए बेहतर सड़कों का निर्माण हो गया है। साथ ही शेष बचे क्षेत्रों में भी यथा शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!