हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण पर युवा टीम ने मनाया जश्न

Location: Meral

मेराल

अबुआ सरकार के गठन पर झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के उपलक्ष्य में मेराल युवा टीम ने बस स्टैंड पर उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

इस अवसर पर युवा प्रखंड अध्यक्ष ज्ञान रंजन मिश्रा ने कहा, “झारखंड की जनता ने इंडी गठबंधन पर विश्वास जताते हुए दूसरी बार सरकार बनाने का अवसर दिया है। हम जनता के इस समर्थन और आशीर्वाद से राज्य के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

जश्न में व्यवसायी मोर्चा के उपाध्यक्ष नवीन जायसवाल, पंकज जायसवाल, गोलू जायसवाल, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, शमीम अंसारी, रविंद्र राम, रामाशीष राम, और प्रभु राम सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान टीम ने झारखंड के विकास और उन्नति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार से बेहतर प्रशासन की उम्मीद जताई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!