ग्रामीणों ने जिसे चोर समझ पुलिस को सौंपा वह विक्षिप्त निकला

कांडी-

थाना क्षेत्र के खुटहेरिया गांव में मंगलवार की रात में ग्रामीणों ने एक अज्ञात चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिए।बीडीसी अभिनंदन शर्मा के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर उस व्यक्ति को लेकर थाना चली गयी।घटना के विषय में बिगन साह ने बताया कि उक्त चोर लगभग साढ़े आठ बजे मेरे घर के छत पर चढ़ा हुआ था।चलने की आवाज सुनकर टॉर्च से देखा तो एक आदमी छत पर है।हल्ला शोर मचाने पर वह छत से कूद कर भागने लगा।गांव के लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिए। चोर चोर का शोर सुनकर अगल बगल के दूसरे गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए।पुलिस के पूछताछ में ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया वह कथित चोर मानसिक विक्षिप्त निकला।थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने बताया कि यह व्यक्ति चोर नही दिख रहा है।काफी पूछताछ किया गया।मैं दो जनप्रतिनिधि को बुलाया गया है उनके सामने इसे छोड़ दिया जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!