गिरिडीह में कल्पना सोरेन के कार्यक्रम के पहले सीलिंग गिरा, हादसा टला

Location: रांची

रांची: गिरिडीह कॉलेज में मुख्यमंत्री की पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के कार्यक्रम के पहले एक बड़ा हादसा हो गया। लेकिन संजोग से इसमें किसी को चोट नहीं लगी और न अधिक नुकसान हुआ। कल्पना सोरेन आज गिरिडीह कॉलेज के बहुउद्देशीय भवन सभागार में युवा मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करने वाली थीं। कुछ योजनाओं का शिलान्यास भी करने वाली थी। कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी इसी बीच सभागार का फाल्स सीलिंग गिर गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सीलिंग गिरा इसलिए कोई हादसा नहीं हुआ। यदि कार्यक्रम के दौरान सीलिंग गिरा होता तो कई लोगों को चोट चोट लगती। लेकिन आयोजन की तैयारी के दौरान हादसा हुआ। उस समय वहां कुछ मजदूर काम कर रहे थे । हादसे में किसी मजदूर को भी चोट नहीं लगी। जानकारी के अनुसार 6 साल पहले ही सभागार का निर्माण हुआ था और फाल्स सीलिंग लगाया गया था। काम घटिया होने के कारण यह हादसा हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!