जायंट्स ने किया इनडोर स्टेडियम वृक्षारोपण

Location: Garhwa

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा संस्था के अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आर के रामासाहु मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में स्थित इनडोर स्टेडियम में कुश्ती संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक की देखरेख में छायादार पौधे लगाए गए l मौके पर उपस्थित पदाधिकारियो ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण के रक्षक होने के साथ पर्यावरण को शुद्ध भी बनाते हैं। इसके बिना मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। जहाँ पेड़ पौधे अधिक होते हैं वहाँ का तापमान भी कम रहता है तथा भरपूर मात्रा में वर्षा पात होता है इसलिए हम सभी को पेड़-पौधे लगाने के लिए आगे आना चाहिए। पौधे पर्यावरण को साफ रखने में मदद करते हैं। पौधे शुद्ध ऑक्सीजन पैदा करते हैं , जिसे हम सभी सांसों के रूप में लेते हैं। साथ ही पेड़-पौधे वायु प्रदूषण को कम करते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर उमेश सहाय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुश्ती संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र पाठक ने किया। कार्यक्रम में गढ़वा ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सह फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, फ़ेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी,स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान, वित्त निदेशक अशोक केशरी, मनदीप प्रसाद, रवीन्द्र केशरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!