गढ़वा में युवा जोश: भाजपा में शामिल होकर चुनावी जीत का किया ऐलान

Location: Garhwa

भाजपा नगर मंडल गढ़वा के विभिन्न वार्डों से कई युवा राजीव रंजन सोनी के नेतृत्व में पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने सभी युवाओं को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप भी इस मौके पर मौजूद थे।

सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा, “युवा देश का भविष्य हैं, और आप सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाबूलाल मरांडी पर विश्वास जताते हुए भाजपा में शामिल होकर सही निर्णय लिया है। विधानसभा चुनाव में अपने वार्डों में भाजपा के समर्थन में मतदान सुनिश्चित करें और कमल के फूल के निशान पर अधिक से अधिक वोट डालने का काम करें। हेमंत सरकार ने युवाओं को छलने का काम किया है, जबकि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो युवाओं को सम्मान देती है।”

मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा, “जब भी युवाओं ने बदलाव की पहल की है, सत्ता का परिवर्तन हुआ है। मंत्री मिथलेश ठाकुर ने युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास किया, लेकिन अब युवा जागरूक हो चुके हैं और किसी झांसे में नहीं आएंगे। इस बार नगर परिषद क्षेत्र में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी होगी।”

इस मौके पर शामिल होने वाले प्रमुख युवाओं में राजा केसरी, आदर्श केसरी, युवराज सिंह, उमंग कुमार, आरिफ खान, आर्यन सिंह, रोशन कुमार, अनुराग सिंह, रमेश कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार, मुकेश कुमार और अन्य साथी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!