गढ़वा की महिलाओं का मंत्री मिथिलेश ठाकुर को समर्थन, चुनाव में विजय का संकल्प

Location: Garhwa

गढ़वा। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री और गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर शनिवार को गढ़वा प्रखंड की महिलाओं ने एक बैठक आयोजित कर आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री ठाकुर को जिताने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे ने सभी से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुँचाएं।

मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य के सभी वर्गों के लिए जनहितकारी कार्य किए हैं। गरीबों, मजदूरों, किसानों, विद्यार्थियों और महिलाओं के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सभी बहनों और बेटियों को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस योजना को रोकने के लिए कोर्ट में मामला दायर किया है, जिससे महिलाओं का हक छीना जा सके। मंत्री ठाकुर ने यह भी आश्वासन दिया कि किसी भी हालत में महिलाओं के अधिकारों को छीने नहीं दिया जाएगा और उन्हें पूरी तरह सशक्त बनाया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से ज़िला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, चंदा देवी, अराधना सिंह, रेखा पाठक, सोनी देवी, हसीना खातून समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!