गढ़वा में बाबा खोण्हर नाथ महोत्सव: भगवान परशुराम की प्रतिमा का भव्य अनावरण

Location: Garhwa

गढ़वा जिले के गिजना स्थित प्राचीन बाबा खोण्हर नाथ महादेव मंदिर परिसर में भव्य बाबा खोण्हर नाथ महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेल-कूद युवा कार्य विभाग के बैनर तले किया गया, जिसकी अध्यक्षता गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और पर्यटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शामिल हुए।

महोत्सव की शुरुआत भगवान खोण्हर नाथ महादेव के दर्शन-पूजन के साथ की गई, जिसके बाद भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में मंत्री ठाकुर ने बाबा खोण्हर नाथ महोत्सव का आयोजन कराने पर गर्व महसूस किया और मंदिर के विकास में योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

मंदिर के विकास पर विशेष ध्यान
मंत्री ठाकुर ने कहा कि इस मंदिर का विकास पहले नहीं हो पाया था, लेकिन अब लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर का सौंदर्यकरण, सड़क निर्माण, विवाह भवन, पेयजल की व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। उन्होंने इस अवसर पर गढ़वा जिले के अन्य पर्यटन स्थलों जैसे गढ़देवी मंदिर, सतबहिनी मंदिर, अन्नराज डैम, चिरका डैम और अन्य रमणीय स्थलों के विकास की प्रतिबद्धता भी जताई। मंत्री ठाकुर ने जनता को झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं, विशेष रूप से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बारे में जानकारी दी। इस योजना के तहत तीसरी किस्त की राशि 2 लाख से अधिक लाभुकों के खातों में हस्तांतरित की गई। उन्होंने इस मौके पर सांकेतिक रूप से कुछ लाभुकों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए।कार्यक्रम का संचालन उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा ने किया। महोत्सव के अवसर पर मशहूर भोजपुरी गायिका कल्पना पोटवारी सहित अन्य कलाकारों ने भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री सीएस दुबे, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, पंचायत प्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!