मझिआंव और बरडीहा में फ्लैग मार्च के साथ दशहरा सुरक्षा तैयारियां पूरी

Location: Manjhiaon

मझिआंव। दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मझिआंव और बरडीहा थाना क्षेत्र में बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। मझिआंव में यह फ्लैग मार्च बीडीओ शतीश भगत और राकेश सहाय के नेतृत्व में लोहार पूर्वा से शुरू होकर बाईपास, पुरानी अस्पताल मेन रोड, बस स्टैंड, ब्लॉक रोड, और प्रखंड कार्यालय परिसर से होता हुआ थाना पर संपन्न हुआ। वहीं, बरडीहा थाना क्षेत्र में आदर और बरडीहा बाजार में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

बीडीओ शतीश भगत और राकेश सहाय ने लोगों से अपील की कि दशहरा पर्व को शांति और सद्भावना के साथ मनाएं, और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। इस अवसर पर थाना प्रभारी आकाश कुमार और ऋषिकेश कुमार सिंह ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, और इसे मिलजुल कर मनाना चाहिए।

फ्लैग मार्च में बीडीओ शतीश भगत, राकेश सहाय, कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, थाना प्रभारी आकाश कुमार, ऋषिकेश कुमार सिंह, एसआई संजय कुमार मुंडा, नसीम अंसारी, चंदन प्रधान, एएसआई आलोक कुमार, जन सेवक परम नंद प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!