गढ़वा में अतिक्रमण पर बवाल: भाजपा ने कार्रवाई को बताया अन्याय, मुआवजे की मांग

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा नगर मंडल गढ़वा ने उपविकास आयुक्त के माध्यम से उपायुक्त को मांग पत्र सौंपते हुए रोड चौड़ीकरण के नाम पर हो रहे अतिक्रमण की कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। भाजपा का आरोप है कि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के चहेतों को बचाने के लिए अन्य गरीब परिवारों के घरों को गलत तरीके से तोड़ा जा रहा है।

भाजपा नगर मंडल के नेताओं का कहना है कि जिनके मकान टूट रहे हैं, उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है, जबकि कई परिवार 30-40 वर्षों से इन मकानों में रह रहे हैं। दूसरी ओर, मकान तोड़ने के बाद उन्हें निर्माण सामग्री जैसे बालू भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, जिससे उन्हें ऊंची कीमत चुकाकर बालू खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिनके मकान तोड़े जा रहे हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपने घर का पुनर्निर्माण कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने फुटपाथ दुकानदारों को विस्थापित कर उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग भी की।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर अपनी राजनीतिक हार से बौखलाए हुए हैं और जिला प्रशासन पर दबाव डालकर गरीबों को बेवजह परेशान करवा रहे हैं। भाजपा ने सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों के हितों की अनदेखी कर रही है।
मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, विवेकानंद तिवारी, महामंत्री देवेंद्र गुप्ता, राकेश शंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष बंधु राम, संतोष कश्यप, विशाल गुप्ता, मनोज महतो, जयंत पांडे और विकास तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!