भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से मिले मेराल कार्यकर्ता, क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा

Location: Garhwa

गढ़वा: भाजपा नेता डॉ. लाल मोहन के नेतृत्व में मेराल के कार्यकर्ताओं ने गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से मुलाकात कर उनकी जीत और विधानसभा में शपथ ग्रहण पर बधाई दी। इस दौरान मेराल में वर्षों से लंबित जनसमस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया।

डॉ. लाल मोहन ने कहा कि वर्षों बाद गढ़वा विधानसभा को एक स्थानीय विधायक मिला है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उन्होंने विधायक की प्रशंसा करते हुए कहा कि सत्येंद्र नाथ तिवारी ने विधानसभा सत्र में क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को उठाकर लोगों की आवाज बुलंद की है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक से बालू समस्या और प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य विकास कार्यों में आ रही रुकावटों को लेकर चर्चा की। साथ ही मेराल में प्रशासन द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को अनावश्यक परेशान करने और मनमानी वसूली की शिकायत की।
विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि जनता को परेशान करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गढ़वा में लूटतंत्र, माफियाराज और गुंडागर्दी को समाप्त करना उनकी प्राथमिकता है। अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार करें, अन्यथा उन पर कड़ी विभागीय कार्रवाई तय है।
इस दौरान भाजपा मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, भाजपा युवा नेता कमलेश कुमार, रोहित कुमार, मदन यादव, रत्नेश ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

पलामू समाचार

पलामू समाचार

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
error: Content is protected !!