ईंट भठ्ठा पर काम करने गए मजदूर डायरिया से पीड़ित, घर लौटकर अस्पताल में भर्ती

Location: Garhwa

गढ़वा: पलामू जिले के हरिहरगंज के समीप जहाना गांव के ट्रिपल एस ईंट भठ्ठा पर काम करने गए गढ़वा जिले के कई मजदूरों और उनके परिवार के सदस्य फूड प्वाइजनिंग के चलते डायरिया से पीड़ित हो गए। इनमें गढ़वा थाना क्षेत्र के लगमा, मेराल थाना क्षेत्र के अकलवानी, और रंका थाना क्षेत्र के अन्य गांवों के लोग शामिल हैं। इनमें से आठ लोगों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल में भर्ती मरीजों में अकलवानी गांव के कामेश्वर भुइयां के पांच वर्षीय बेटे अरूण, 12 वर्षीय पंकज, 10 वर्षीय बेटी रेखा, 18 वर्षीय किरण, अजय भुइयां की पत्नी अमरावती देवी और 15 वर्षीय बेटी बबली, सोमारू भुइयां का नौ वर्षीय बेटा निरंजन, और लगमा गांव के योगेंद्र भुइयां शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, अकलवानी, लगमा और रंका क्षेत्र के मजदूर अपने परिवारों के साथ अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में ट्रिपल एस ईंट भठ्ठा पर काम करने गए थे। शुक्रवार को मजदूरी मिलने के बाद सभी ने हरिहरगंज बाजार से सब्जी और अन्य सामान खरीदा और रात में खाना खाया। इसके बाद शनिवार अलसुबह से ही कई मजदूर और उनके परिवार के सदस्य उल्टी और दस्त से पीड़ित हो गए, जिनमें एक 20 वर्षीय मजदूर की मौत भी हो गई। हालात बिगड़ते देख गढ़वा जिले के मजदूर बीमार परिवारों को लेकर वापस लौटे और सदर अस्पताल में भर्ती कराए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!