दुर्गा पूजा पंडाल का पट खुलते ही गढ़वा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Location: Garhwa

गढ़वा: नवरात्र की सप्तमी तिथि पर बुधवार को

जिला खेलम गढ़वा के विभिन्न पूजा पंडालों का पट खुलते ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा है ।

मां दुर्गा को जलाशयों में लाकर आमंत्रण दिया गया। पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न पूजा पंडालों के पट खुल गए। पट खुलते ही भक्तों की भीड़ पूजा पंडालों में मां के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के विभिन्न रूपों के दर्शन के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।
जिला मुख्यालय गढ़वा में देर शाम तक विभिन्न पूजा पंडालों में पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। पूजा पंडालों से गूंज रही वैदिक मंत्रों की आवाज से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। गढ़देवी मंदिर में सप्तमी तिथि पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पुरोहित राजीव पांडेय के नेतृत्व में भक्तों की टोली दानरो नदी तट पहुंची और वहां मां को आमंत्रण दिया गया। मां की पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के लिए पट खोल दिए गए।
इसी प्रकार, अन्य पूजा पंडालों में भी सप्तमी पूजन किया गया, और माता के दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। जिला मुख्यालय गढ़वा में गढ़देवी मंदिर में मां की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जबकि संघत मोहल्ला स्थित जय भवानी संघ में मां की प्रतिमा का सुंदर श्रृंगार किया गया है।
वहीं, सुतली पटटी में राम दरबार, लोहा पटटी में विष्णु दरबार, और खादी बाजार में परशुराम दरबार की प्रतिमा बनाई गई है। टंडवा आजाद हिंद संघ, पुरानी बाजार, पूरनचंद चौके, मां शेरा वाली संघ, भगलपुर, टंडवा टांडी पर, और चौधराना बाजार दुर्गा मंदिर में मां की प्रतिमा स्थापित की गई है। जोड़ा मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पुरोहित शंभू नाथ पांडेय द्वारा मां की विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। लोग यहां दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!