भंडरिया में दुर्गा पूजा पंडाल से लौट रही युवती के साथ गैंगरेप

Location: भंडरिया

गढ़वा : भंडरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। यह घटना उस समय हुई, जब युवती ने अपने गांव में नवरात्र के मौके पर दुर्गा मंडप में चल रहे रामायण सीरियल देख कर अपनी दो सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। जब पीड़िता की सहेलियां अपने-अपने घरों में चली गई। जबकि पीड़िता को कुछ दूर आगे जाना था। इस दौरान रास्ते में उसे अकेला पाकर भंडरिया थाना क्षेत्र के गड़िया गांव के चार युवकों ने उसे पकड़ कर बधवार दरबारी टोला स्थित नदी के समीप जंगल में ले गए और चारों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता बेहोश हो गई। जबकि चारों युवक वहां से भाग गए। पीड़िता के अनुसार जब उसे होश आया, तब उसने अपनी सहेली को मोबाइल फोन पर इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी सहेली ने वहां पहुंचकर पीड़िता को साथ लेकर उसके घर पहुंचाया। इस घटना के अगले दिन यानी मंगलवार को पीड़िता ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मां के समझाने पर पीड़िता ने भंडरिया थाना में पहुंच कर गड़िया गांव निवासी मुकेश राम पिता अयोध्या राम, रोहित मांझी, कामेश मांझी एवं सोनू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बुधवार को सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराने साथ ही अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!