Location: रांची
रांची: जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी प्रमुख जयराम महतो डुमरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने जमुआ से रोहित कुमार दास, राजमहल से मोती सरकार, तमाड़ से दमंयती मुंडा, छतरपुर से प्रीति राज और सरायकेला से प्रेम कुमार माडी को उम्मीदवार बनाया है। डुमरी विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी विधायक हैं जो राज्य सरकार में मंत्री भी हैं। गिरिडीह लोकसभा चुनाव के दौरान जयराम महतो को डुमरी क्षेत्र से अच्छी खासी बढ़त मिली थी इसीलिए जय राम महतो ने यहां से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।














