डुमरी में झामुमो और आजसू को चुनौती देंगे जयराम महतो, चुनाव लड़ने की घोषणा से बड़ी राजनीतिक हलचल

Location: रांची

रांची : झारखंड की राजनीति में हलचल मचाने वाली जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा ने विधानसभा चुनाव के लिए नवरात्र के पहले दिन 6 प्रत्याशियों की घोषणा की है। पार्टी प्रमुख जयराम महतो डुमरी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने जमुआ से रोहित कुमार दास, राजमहल से मोती सरकार, तमाड़ से दमंयती मुंडा, छतरपुर से प्रीति राज और सरायकेला से प्रेम मार्डी को उम्मीदवार बनाया है।
  डुमरी विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा की बेबी देवी विधायक हैं। राज्य सरकार में मंत्री हैं। गिरिडीह लोकसभा चुनाव के दौरान जयराम महतो को डुमरी क्षेत्र से करीब 90 हजार मतों से बढ़त मिली थी। इसीलिए जय राम महतो ने यहां से चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। गोमिया से भी जयराम महतो को बढ़त मिली थी। इसलिए संभव है कि वह गोमिया से भी चुनाव लड़ेंगे। पिछले दिनों उन्होंने कहा भी था कि वह दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे।
डुमरी से चुनाव लड़ने की घोषणा कर उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा को सीधे चुनौती दे दी हैl डुमरी डुमरी क्षेत्र झामुमो का गढ़ है। दिवंगत जगरनाथ महतो के कारण यहां झामुमो मजबूत है। जगरनाथ महतो के निधन के बाद हुए उपचुनाव में बेबी देवी ने आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी को हराया था। भाजपा से गठबंधन के तहत डुमरी आजसू के खाते में है। उपचुनाव में यशोदा देवी ने अच्छी टक्कर दी थी।
आजसू इस बार फिर से यशोदा देवी को मैदान में उतरती है या हाल ही में तामझाम के साथ पार्टी में शामिल हुए दुर्योधन महतो को मौका देती है यह देखना होगा। चुनाव लड़ने के उद्देश्य ही दुर्योधन महतो आजसू में शामिल हुए हैं।
डुमरी कुर्मी बहुल इलाका है इसलिए यहां की लड़ाई इस बार दिलचस्प होने वाली है। कुर्मी उम्मीदवारों के बीच ही मुकाबला होगा।
जयराम महतो ने संथाल परगना कोल्हान और पलामू में भी उम्मीदवार दिया है इन क्षेत्रों में जयराम महतो की पार्टी का कोई खास आधार नहीं है फिर भी जयराम महतो ने चुनाव लड़ने का फैसला लिया है।

# खरीखरी#

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!