प्रशांत किशोर ने बनाई नई पार्टी, मनोज भारती को नियुक्त किया कार्यकारी अध्यक्ष, खेला दलित कार्ड

Location: पटना

रांची: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब राजनीति में पूरी तरह कूद चुके हैं। गांधी जयंती के मौके पर उन्होंने पटना में एक बड़ा कार्यक्रम कर अपनी पार्टी के नाम और कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा की। प्रशांत किशोर की पार्टी का नाम जन सुराज होगा। पार्टी अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। प्रशांत किशोर ने मधुबनी निवासी मनोज भारती को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। मनोज भारती विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी हैं और दलित जाति से आते हैं । प्रशांत किशोर ने मनोज भारती को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर दलित कार्ड खेला है। किशोर की नजर दलित वोटरों पर है।
अन्य पदाधिकारी की घोषणा बाद में की जाएगी। 2 साल पहले गांधी जयंती पर ही उन्होंने चंपारण से जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत की थी। 2 सालों तक वह अपने समर्थकों के साथ बिहार के गांव-गांव पैदल घूमते रहे। उन्होंने लोगों को जागरूक किया और अपने साथ जोड़ने का प्रयास किया। प्रशांत किशोर ने बिहार में एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर कई संकेत दिए हैं। वह राजनीति में कुछ नया करना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि वह राइट टू रिकॉल की व्यवस्था भी लागू करेंगे। जो विधायक जनता की उम्मीद पर खड़े नहीं उतरेंगे जनता उन्हें हटा देगी यह अधिकार जनता के हाथ में होगा। प्रशांत किशोर 2025 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। दलित वोटरों के साथ-साथ वह मुस्लिम वोटरों को अपने साथ करने में जुटे हैं। पढ़े लिखे लोगों को अपने साथ जोड़ रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!