दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोटिंग शुरू, कई दिग्गज प्रत्याशी हैं मैदान में, आज होगा भाग्य का फैसला

Location: रांची


रांचीः राज्य दूसरे चरण में 38 सीटों पर बुधवार को सुबह 7:00 से वोटिंग शुरू हो गई है। दूसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें 18 सीटें संथाल परगना की, 16 कोयलांचल की, दो रामगढ़ की और दो रांची जिले की सीट शामिल है. इन 38 सीटों में से दो-तीन को छोड़ अधिकतर सीटों पर एनडीए व इंडी गठबंधन के बीच ही मुकाबला है. 2019 के चुनाव में संथाल परगना में इंडी गठबंधन ने बेहतर प्रदर्शन किया था, जबिक भाजपा ने कोयलांचल में. इंडी गठबंधन के समक्ष जहां गढ़ बचाने व जीती हुई सीटें बरकरार रखने की चुनौती है, तो एनडीए गठबंधन के सामने भी अपनी सीटें सुरिक्षत रखने के साथ-साथ इंडी गठबंधन की सीटों में सेंध लगाने की. चुनाव प्रचार के दौरान दोनों गठबंधन के नेताओं ने पूरी ताकत लगाई. सारे हथकंडे अपनाए गए. पाला बदल का खेल अंतिम दिनों तक चला. नेता इधर से उधर होते रहे. अब इसका परिणाम क्या होगा यह देखना होगा.  झामुमो को सबसे बड़ी चुनौती संथाल परगना में भाजपा से मिल रही है. भाजपा ने यहां कई प्रयोग किए हैं. बंग्लादेशी घुसपैठ व रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा को मुद्दा बनाया है. झामुमो के कई नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है.
गिरिडीह, धनबाद व बोकारो जिले की कुछ सीटों पर जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के असर की भी चर्चा है. जयराम महतो खुद डुमरी व बेरमो से चुनाव लड़ रहे हैं. डुमरी में जयराम महतो झामुमो प्रत्याशी मंत्री बेबी देवी व आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. जयराम महतो यहां मुख्य मुकाबले में हैं. अन्य सीटों पर भी उनके उम्मीदवार इंडी व एनडीए उम्मीदवारों का समीकर बिगाड़ सकते हैं. कैंची पर भी नजरें हैं. बाघमारा में निर्दलीय रोहित यादव की भी चर्चा क्षेत्र में है. भाजपा प्रत्याशी शत्रुध्न महतो के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं. यहां सांसद ढुल्लू अपने भाई के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं.
बुधवार को जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे. उनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (बरहेट), पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (धनवार), विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो (नाला), हेमंत सोरेन सरकार के चार कैबिनेट मंत्री बेबी देवी (डुमरी), हफीजुल अंसारी (मधुपुर), दीपिका पांडेय ( महगामा), डा. इरफान अंसारी (जामताड़ा) प्रमुख हैं. कई पूर्व मंत्री भी मैदान में हैं. इनमें बादल पत्रलेख( जुरमुंडी), रणधीर सिंह (सारठ), प्रदीप यादव (पोड़ेयाहाट), स्टीफन मरांडी( महेशपुर), बंसत सोरेन( दुमका), लुईस मरांडी( जामा), हेमलाल मुर्मू (लिट्टीपाड़ा), मथुरा महतो( टुंडी), प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ( चंदनकियारी) आदि प्रमुख हैं. अन्य प्रमुख चेहरों में आजसू प्रमुख सुदेश महतो( सिल्ली), सीता सोरेन (जामताड़ा) लोबिन हेंब्रम( बोरियो) व माले विधायक विनोद सिंह(बगोदर) अनूप सिंह बेरमो शामिल हैं.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज : चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    ब्रेकिंग न्यूज :   चिनिया में जंगली हाथी के हमले में 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत, शव रखकर तीन घंटे किया जाम

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
    error: Content is protected !!